
'प्रकृति के तत्वों से मोह नहीं, सत्य से प्रेम रखना है।‘ – ये है आत्मज्ञान का उपदेश। सर्वप्रथम, श्रीकृष्ण अर्जुन को इसी में दीक्षित करते हैं। उद्देश्य स्पष्ट है? जो सबसे ऊँची बात हो सकती है, अगर उसी से बात बन जाए, तो क्या बात है! तो सर्वप्रथम हम पाते हैं आत्मज्ञान का उपदेश। लेकिन प्रतीत होता है कि आत्मज्ञान भर से अर्जुन की गहरी वृत्ति पिघलती नहीं। तो अड़तीसवें श्लोक में आत्मज्ञान सम्बन्धी उपदेश का समापन करते हुए कहते हैं कि – सुख-दुःख, लाभ-हानि, जय-पराजय को एक मानकर, तुम युद्ध के लिए तत्पर हो जाओ। यही तुम्हारे लिए कर्तव्य कर्म है, सम्यक कर्म है – यहाँ पर आत्मज्ञान सम्बन्धी बात का समापन होता है। अब श्रीकृष्ण अर्जुन को निष्काम होना सीखा रहे हैं।
निष्काम कर्मयोग में आप इस दुनिया से, संसार से कुछ चाह ही नहीं रहे होते। यहाँ अगर कुछ चाहा होता तो कर्म का दो प्रकार से अंत हो सकता था। पहला – जिसकी कामना है, वो प्राप्त हो जाए तो भी कर्म का अंत हो जाता है। दूसरा – जिसकी कामना है, उसका ही अंत हो जाए तो भी कर्म का अंत हो जाता है। परंतु जब सत्य के प्रार्थी होते हैं आप, तो कर्म का कोई अंत नहीं होता, या आप कह सकते हैं कि कर्म अनंत हो जाता है, या कर्म अनंत को लक्ष्य करके किया जाता है। कर्म का कोई क्षुद्र विषय नहीं होता। किसी छोटी कामना के वशीभूत कर्म नहीं किया जाता। और कर्म ना करने से होने वाला पाप भी नहीं होता।
इस कोर्स में आचार्य प्रशांत संग हम निष्काम कर्म के महत्व को समझ पाएंँगे।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
वीडियो श्रृंखला की एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप उसको आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ support@advait.org.in पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।