
कौन है वानर? कौन है मगर? और कौन है उसकी पत्नी? निश्चित रूप से ये जंगल के पशुओं की बात तो नहीं हो रही है। ये तीनों तुम्हारे ही भीतर बैठे हुए हैं। ये तीनों आदमी के भीतर की प्राकृतिक वृत्तियों के प्रतिनिधि हैं।
पंचतंत्र पढ़ोगी तो देखोगी वहाँ तो वानर बार-बार मनुस्मृति का हवाला दे रहा है, मगर को समझाने के लिए संस्कृत में श्लोक उच्चारित कर रहा है। अब ज़ाहिर-सी बात है कि जंगल का मगर और जंगल का वानर संस्कृत तो नहीं पढ़ते।
तो कौन है ये वानर? कौन है ये मगर? ये तुम ही हो। ये हम सब हैं। हम सबके भीतर ये तीनों बैठे हुए हैं। वानर कब हो तुम? वानर तुम तब, जब तुम भूल जाओ कि किससे मित्रता कर रहे हो, जब तुम भूल जाओ कि आदमी का मन बड़ा खंडित होता है, बड़ा टुकड़ा-टुकड़ा होता है। सतह पर वो ज्ञान और सीख भले ग्रहण कर ले, नीचे-नीचे, भीतर-भीतर उसकी पुरानी पाशविक वृत्तियाँ कायम रहती हैं।
आचार्य प्रशांत संग हम जानेंगे पंचतंत्र कहानियों का अर्थ इस सरल से कोर्स में।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
वीडियो श्रृंखला की एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप उसको आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ support@advait.org.in पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।